मोबाइल साइंस लैबोरेट्री – विज्ञान का जन्तर मंतर के “प्रयास” कार्यक्रम का छठा दिन आज शाम भिवानीखेड़ा में सम्पन्न हुआ। 21वी शताब्दी में विज्ञान के महत्व को लोगों तक पहुंचाने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, दिल्ली एवम सोसाइटी फ़ॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, पंचकूला के संयुक्त तत्वाधान में मोबाइल साइंस लैबोरेट्री हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के सभी गांव में विज्ञान की मशाल लेकर जाएगी। सोसिर्टी की जनरल सेक्रेटरी एवम पंजाब यूनिवर्सिटी के भौतिकी विभाग की पूर्व प्रोफेसर किया धर्मवीर ने बताया कि आज डोर स्टेप डिलिवरी के जमाने मे विज्ञान की उपलब्धियों की जानकारी बच्चों तक पहुंचाना अतिआवश्यक है ताकि वे भविष्य में विज्ञान के क्षेत्र में अपना योगदान दे सकें।

भिवानीखेड़ा में विज्ञान का जन्तर मंतर का कार्यक्रम सूरज ढलते ही सूर्यग्रहण पर आधारित एक फ़िल्म से शुरू हुआ जिसके बाद उपस्थित लोगों को NASA की सुनीता विल्लिअम्स की स्पेस मिशन से जुड़ी एक वीडियो दिखाई गई जिसमे अंतरिक्ष मे रहन सहन को लेकर बोहत सी रोचक जानकारियां थी। सोसाइटी के कोऑर्डिनेटर महिपाल शर्मा ने वीडियो से सम्बंधित कुछ सवाल भी मौजुदा बच्चों से पूछे जिसमे सलोनी, प्रियांशी, मनु और दिशा सैनी ने सही जवाब दिए। बाद में बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। सोसाइटी के मैनेजर अनुज गोयल ने बताया कि विज्ञान का जन्तर मंतर रिटायर्ड IAS एवम हरियाणा के पूर्व मुख्य सचिव धर्मवीर जी के निर्देशन में 2 साल तक कुरुक्षेत्र और मेवात जिलों में संयुक्त रूप से कार्य करेगी एवम जिले के सभी सरकारी स्कूलों में जाकर बच्चों में प्रयोगात्मक तरीके से ज्ञान विकसित करेगी। वहीं पर मौजूद गांव के सरपंच मुकेश कुमार ने भी कार्यक्रम में आने पर लोगों का धन्यवाद किया। मौके पर वालंटियर अमन, तरुण, संजीव एवम गांव के बहुत से बच्चों के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।