विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए मोबाइल साइंस लैब हरियाणा के जिला नूंह में 18 अगस्त को पहुँची। 4 दिन के दौरे में विज्ञान का जंतर मंतर ने कक्षा 6 से 12 तक के छात्र एवम छात्राओं को वैज्ञानिक प्रयोगों के माध्यम से कई सिद्धान्तों को समझाया।

इन स्कूलों में पहुंची लैब

19-22 अगस्त के मध्य मोबाइल साइंस लैब ने नूंह जिले के इन स्कूलोँ में पहुंचकर विद्यार्थियों को प्रेरित किया:

1. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांव बदरपुर (19.08.2019)

2. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांव बाजिदपुर (20.08.2019)

3. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगीना (21.08.2019)

4. राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगीना (22.08.2019)

विद्यार्थियों ने सीखे ये वैज्ञानिक सिद्धान्त

मोबाइल साइंस लैब में उपलब्ध बहुत से उपकरण विद्यार्थियों ने देखे व समझे। किताबों में पढ़ रहे सिद्धान्तों को विद्यार्थियों ने प्रयोगों के माध्यम से समझा जैसे:

  • गति के नियम
  • चुम्बक एवम चुम्बकीय प्रभाव
  • मोटर एवम जनरेटर के सिद्धांत
  • ऊर्जा सरंक्षण
  • संवेग सरंक्षण
  • प्रकाश का परावर्तन एवम अपवर्तन
  • आभाषी एवम वास्तविक प्रतिबिम्ब
  • दूरबीन एवम टेलिस्कोप के सिद्धांत
  • फैराडे एवम लेन्ज के नियम
  • अमल एवम क्षार को पहचानना
  • अपघटन अभिक्रियाएं
  • उष्मक्षेपी अभिक्रियाएं
  • संयोजन एवम वियोजन अभिक्रियाएं
  • इथेनॉल का जलना
  • मैग्नीशियम धातु का जलना
  • मानव शरीर एवम विभीन्न भाग
  • जीवन की सबसे छोटी इकाई यानी सेल को सूक्ष्मदर्शी से देखना

विद्यार्थियों में दिखी उत्सुकता

सरकार द्वारा महत्वकांक्षी जिला घोषित किये गए मेवात के विद्यार्थी विज्ञान को देखने व समझने के लिए अत्यन्त उत्साहित नज़र आये। देखें कुछ झलक।