सोसायटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया पंचकूला एवम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली के सौजन्य से स्वचालित साइंस लैब विज्ञान का जंतर मंतर के द्वारा आज एक वेबीनार का आयोजन किया गया जिसमें आज इतिहास और पुरातत्व के बारे बताया गया। व्याख्यान में वक्ता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पुरातत्व विभाग के चेयरमैन डॉ सुखदेव सैनी रहे। डॉ सैनी ने इतिहास एंव पुरातत्व के बारे में जानकारी दी जिसमें उन्होंने बताया कि किस तरह से मानव जीवन की शुरुआत हुई। उन्होंने बताया कि इतिहास की जानकारी लिए बिना विज्ञान व तकनीक भी आगे नहीं बढ़ सकता क्योंकि इतिहास और पुरातत्व हमारी जानकारी की एक जड़ है जिसके आधार पर विभिन्न खोजें हुई और होती भी रही हैं और हम जान पाते हैं कि पुराने समय में किस तरह से लोग अपना जीवन यापन करते थे और लोग तकनीक के नाम पर क्या-क्या साधन अपनाते थे। बहुत पुराने समय में ही यह बात साबित स्पष्ट कर दी गई थी कि पृथ्वी चपटी ना होकर गोल है जबकि उन दिनों लोगों के पास कोई ऐसी तकनीक भी नहीं थी जिसके आधार पर वह यह बात सत्य साबित कर सकते थे लेकिन आज इस बात को पूरी दुनिया मानती है कि हमारी धरती चपटी नहीं बल्कि गोल है। इसी तरह की बहुत सी जानकारियां उन्होंने आज एस.पी.एस.टी.आई द्वारा आयोजित वेबीनार के माध्यम से छात्रों को दी। व्याख्यान के अंत मे छात्रों ने सवाल-जवाब भी किए।
इंजीनियर अनुज गोयल मैनेजर SPSTI एवम महिपाल शर्मा, कोऑर्डिनेटर SPSTI ने डॉक्टर सैनी का धन्यवाद किया और बताया कि एस.पी.एस.टी.आई. 25 अगस्त और 28 अगस्त को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर भी ऑनलाइन पैनल डिस्कशन का आयोजन करने जा रही है जिसमे विभिन्न विश्वविद्यालयों से प्रोफेसर और वाईस-चांसलर चर्चा करेंगें।