राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गांव कमोदा, थानेसर

सोसाइटी फ़ॉर प्रोमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया और विज्ञान एवम प्रौद्योगिकी विभाग, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में कुरुक्षेत्र में चल रही मोबाइल साइंस लैबोरेटरी – विज्ञान का जंतर मंतर आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांव कमोदा जिला कुरुक्षेत्र में पहुंची।।

विद्यार्थियों ने किए ये प्रयोग:

एक दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र एवम छात्राओं को भौतिक एवम रसायन विज्ञान के प्रयोग करके दिखाए गए। कुछ प्रयोग विद्यार्थियों ने स्वयं करके देखे जिसमे ध्वनि, लेंस, प्रकाश परावर्तन, स्थितिज एवम गतिज ऊर्जा, न्यूटन के 3 नियम, माइक्रोस्कोप की सहायता से प्याज की झिल्ली देखना, अमल और क्षार इत्यादि प्रमुख प्रयोग किये।।

“हम भी कर सकते हैं”

इसी के साथ विद्यार्थियों का एक स्थान पर सम्मिलित कर प्रोजेक्टर के माध्यम से ऑडियो-विसुअल सेशन भी लगाया गया जिसमें “हम भी कर सकते हैं” के तहत कलपना चावला, होमी जहाँगीर भाभा की जीवनी विद्यार्थियों को दिखाई गई। साथ ही विज्ञान से सम्बंधित विषयों पर भी एनिमेटेड वीडियो दिखाई गई जिनमे न्यूटन के नियम, एवम पेड़ पौधों में भोजन कैसे बनता है, आदि दिखाए गए।।